Saharanpur News: विश्व क्षय रोग दिवस पर 90 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधान सम्मानित, DM Manish Bansal ने दिया सम्मान

सहारनपुर में विश्व क्षय रोग दिवस पर 90 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया गया। डीएम मनीष बंसल ने टीबी मुक्त भारत अभियान की उपलब्धियों को सराहा।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर जनपद में टीबी उन्मूलन की दिशा में सराहनीय कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने 90 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मान प्रदान किया।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत वर्ष 2025 के आंकड़ों के अनुसार चयनित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।

सम्मानित ग्राम पंचायतों में

7 ग्राम पंचायतें लगातार तीन वर्षों (2023 से) से टीबी मुक्त रहने पर उनके प्रधानों को महात्मा गांधी की स्वर्ण प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया।

13 ग्राम पंचायतें लगातार दो वर्षों (2024 से) से टीबी मुक्त रहने पर उनके प्रधानों को रजत प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

वहीं 70 ग्राम पंचायतें वर्ष 2025 में पहली बार टीबी मुक्त घोषित होने पर उनके प्रधानों को कांस्य प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि जनपद की 90 ग्राम पंचायतों का टीबी मुक्त होना एक बड़ी उपलब्धि है और सहारनपुर तेजी से टीबी मुक्त जनपद बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों की समय से पहचान और पूरा उपचार बेहद जरूरी है। मरीजों एवं उनके परिजनों को जागरूक किया जाए कि वे निर्धारित दवा का पूरा कोर्स समय पर पूरा करें।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नोएडा से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा शुरू किए गए 100 दिवसीय टीबी रोगी खोज अभियान के उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण भी देखा।

इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार सिंह, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आशीष कुमार, एसीएमओ डॉ. कपिल देव, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य