शहरी चौपाल ब्यूरो
जलालाबाद (शामली)। नगर के वाल्मीकि बस्ती क्षेत्र में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वाल्मीकि समाज ने भारतीय जनता पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों और विभिन्न नगर निकायों के नामित सभासदों का भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर ब्रिजेश वाल्मीकि को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही थानाभवन, शामली, कांधला, झिंझाना, ऊन और कैराना नगर निकायों से जुड़े मीरा चावला, लीलेराम, रवि गहलोत, आशा सोदाई और धर्मवीर वाल्मीकि का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
समारोह में वाल्मीकि समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। समाज के वरिष्ठ सदस्यों में गोविंद गहलोत (प्रधान), राजकुमार सोदाई, नत्थूराम, सोमपाल चौधरी, प्रमोद कुमार, अमरदीप, विक्की, अमित घावरी, राहुल, बंटी, प्यारे लाल और शालू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में आपसी सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। साथ ही नई पीढ़ी को सामाजिक और राजनीतिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही अपनी आवाज को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में समाज की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी इसी प्रकार एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।








