मुजफ्फरनगर: खालापार में सड़क चौड़ीकरण और जलभराव समस्या के समाधान का आश्वासन

मुजफ्फरनगर के खालापार क्षेत्र में सड़कों के चौड़ीकरण और जलभराव समस्या को लेकर चेयरमैन ने समाधान का आश्वासन दिया। नाले के बहाव को मोड़ने और स्लैब डालने की योजना।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

मुज़फ्फरनगर। खालापार क्षेत्र में बढ़ती आबादी और संकरी सड़कों के कारण लंबे समय से जाम और दुर्घटनाओं की समस्या झेल रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। स्थानीय निवासियों की मांग पर नगर पालिका चेयरमैन द्वारा सड़कों के चौड़ीकरण और नाले के सुदृढ़ीकरण का आश्वासन दिया गया है।

स्थानीय निवासी अली ज़ैदी के अनुसार, खालापार क्षेत्र की आबादी 50 हजार से अधिक हो चुकी है, लेकिन सड़कें अब भी संकरी हैं, जिससे आए दिन जाम और विवाद की स्थिति बनती है। उन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्व जाम के कारण एक एंबुलेंस समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी, जिससे एक महिला की मृत्यु हो गई थी।

क्षेत्रवासी लंबे समय से तहसील दिवस और जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायतें दर्ज करा रहे थे। प्रशासन की अनदेखी के बाद विरोध प्रदर्शन होने पर सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन अब लोगों की प्रमुख मांग सड़कों के चौड़ीकरण की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका चेयरमैन पति गौरव स्वरूप ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए नाले के बहाव को डायवर्ट किया जाएगा और नाले के ऊपर भारी स्लैब डाली जाएगी, जिससे सड़क की चौड़ाई बढ़ सकेगी और यातायात सुगम होगा।

चेयरमैन के निर्देशानुसार इस परियोजना पर जल्द ही कार्य शुरू होने की संभावना है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि इन कार्यों के पूरा होने से जाम और दुर्घटनाओं से राहत मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य