सहारनपुर: गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

सहारनपुर में गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, पत्रकारों ने निष्पक्ष पत्रकारिता का संकल्प लिया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर । अमर शहीद एवं पत्रकारिता के भीष्म पितामह गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब के तत्वावधान में गणेश शंकर विद्यार्थी चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर शहर के पत्रकारों ने उनके आदर्शों और पत्रकारिता में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी एक निर्भीक, ईमानदार और राष्ट्रहित में समर्पित पत्रकार थे, जिन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद की और देश की एकता व अखंडता के लिए संघर्ष किया।

उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, जो आज भी पत्रकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम में पत्रकार श्रवण शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, जो अपनी निष्पक्ष लेखनी से समाज और सरकार को आईना दिखाती है।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता का स्वरूप बदल रहा है, ऐसे में पत्रकारों को ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

इस मौके पर डॉ. राकेश गर्ग, भारत गर्ग, राजेश्वर शर्मा, सुरेंद्र अरोड़ा, विजेंद्र सैनी, अरविंद टेबक, नौशाद चौधरी, रमेश गर्ग, श्रवण शर्मा, शशिकांत शर्मा सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने महान पत्रकार को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य