सहारनपुर: रोजगार मेले में 700 युवाओं को नियुक्ति पत्र, राज्य मंत्री जसवंत सैनी रहे मौजूद

सहारनपुर में रोजगार मेले के दौरान 700 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने युवाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा “उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन” के अंतर्गत दिशा भारती कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड एजुकेशन, दिल्ली रोड पर वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा 700 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट कर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अभ्यर्थियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

जसवंत सैनी ने कहा कि “उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन” का उद्देश्य युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार नए उद्योगों में निवेश बढ़ाकर रोजगार के अवसरों को लगातार विस्तार दे रही है। साथ ही एक्सप्रेसवे निर्माण से आवागमन में सुधार हुआ है और कानून व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।

इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह और विधायक रामपुर मनिहारान देवेंद्र निम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रोजगार मेले में करीब 1300 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जहां विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य