शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
निरीक्षण का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना था। निरीक्षण के दौरान सील्ड ईवीएम और वीवीपैट गोदाम पूरी तरह सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित पाए गए, जिससे प्रशासन की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संतोष बहादुर सिंह, समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि चौधरी अब्दुल गफूर, अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष राजकुमार पंवार, सांसद प्रतिनिधि सुधांशु धनगर तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से किए जाते रहेंगे।








