सहारनपुर: यूनिक किड्स स्कूल का वार्षिक परिणाम घोषित, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

सहारनपुर के यूनिक किड्स स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। गोपालनगर, नुमाइश कैम्प स्थित यूनिक किड्स स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का आयोजन ज्वाला नगर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जेल सुपरिंटेंडेंट सत्यप्रकाश, विद्यालय के संस्थापक सुरेन्द्र चौहान, डायरेक्टर मनु चौहान, प्रधानाचार्या हरसिमरत कौर एवं नेशनल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सिम्पल मकानी द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि सत्यप्रकाश ने अपने संबोधन में विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि यूनिक किड्स स्कूल पिछले सात वर्षों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए बताया कि संस्था द्वारा एक महिला बंदी के बच्चे को निशुल्क शिक्षा देना एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है।

इसके पश्चात अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कक्षा 5 में हेमंत वर्मा प्रथम, काव्या वधावन द्वितीय और नवल वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 4 में अंश लूथरा, कक्षा 3 में केशव बजाज, कक्षा 2 में विराज और कक्षा 1 में लविका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इसी प्रकार यूकेजी, एलकेजी, नर्सरी एवं प्री-नर्सरी कक्षाओं के छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्थान प्राप्त किए। कई छात्रों को स्पेशल पुरस्कार देकर उनके प्रयासों को सराहा गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय संस्थापक सुरेन्द्र चौहान ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देना विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है।

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रियंका एवं मनस्वी सेतिया ने किया, जबकि आयोजन को सफल बनाने में दीपिका, नंदिनी, चाहत, रीना, आकांक्षा, पलक, इंदु मेहंदीरेत्ता, विम्मी सहित समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य