Sonia Gandhi Health Update: सहारनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

सहारनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने Sonia Gandhi के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन-पूजन किया। नेताओं ने उनके योगदान को याद कर जल्द स्वस्थ होने की कामना

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Sonia Gandhi के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर श्रद्धा और आस्था के साथ हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा सभी ने मिलकर उनकी जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

कार्यक्रम का आयोजन महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी एवं पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल के नेतृत्व में किया गया। हवन-पूजन के दौरान पूरे वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार गूंजता रहा और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा के साथ आहुति देकर सोनिया गांधी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोनिया गांधी का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहा है और देश की राजनीति में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि Rajiv Gandhi के बलिदान के बाद जब कांग्रेस पार्टी कमजोर स्थिति में थी, तब वर्ष 1998 में सोनिया गांधी ने पार्टी की कमान संभाली और संगठन को नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने केंद्र में दो बार सरकार बनाकर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उनके अस्वस्थ होने की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चिंता है, इसलिए सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने कहा कि सोनिया गांधी एक मजबूत, अनुभवी और दूरदर्शी नेता हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी पार्टी को एकजुट बनाए रखा। उन्होंने कहा कि देश और समाज के प्रति उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और कांग्रेस कार्यकर्ता उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे हैं।

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष व एआईसीसी सदस्य मुजफ्फर अली, महानगर उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, अमरदीप जैन, नीरज कपिल, इकराम खान, पीसीसी सदस्य धर्मपाल जोशी, महानगर महासचिव मयंक शर्मा भारतीय, पंडित सुमन शर्मा, सचिव रेखा धीमान, उपमा सिंह, मधु सहगल, रीता बब्बर, उमा सिंह, सेवादल महानगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, आरिफ मंशूरी, जमाल अहमद, एससी-एसटी जिला अध्यक्ष मुनीष सहगल, अश्वनी कुमार, अमित राठौर, सुनील राठौर, राकेश वर्मा, खालिद अंसारी, विपिन शर्मा, राजा फरीद, गुलफाम अंसारी, मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और अपने नेता के प्रति समर्पण साफ तौर पर देखने को मिला।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य