अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की मेरठ में बैठक, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

मेरठ में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में संगठन विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। समाज के उत्थान और एकजुटता पर जोर दिया गया।

अरविंद कौशिक 

मेरठ । अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक मेरठ महानगर के ब्रह्मपुरी स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर अहम निर्णय लिए गए इस दौरान समाज के विभिन्न प्रमुख लोगों को संगठन से जोड़ते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष मुकेश कांत शर्मा ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया और कहा कि ब्राह्मण समाज के किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ कार्य करेगा

बैठक के दौरान संगठन विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई जिसमें नगर निगम के नवमनोनीत पार्षद पंडित संजय शर्मा को महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया वहीं पंडित प्रवेश पालीवाल को महानगर महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई इसके अलावा ट्रांसपोर्ट व्यवसायी पंडित अशोक शर्मा को महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित विकास शर्मा को महानगर उपाध्यक्ष तथा पंडित चेतन शर्मा को महानगर सचिव नियुक्त किया गया सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा और प्रदेश सचिव कुंवरपाल शर्मा उपस्थित रहे जिन्होंने अपने संबोधन में संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि समाज के उत्थान के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मेरठ में और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया

महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि संगठन आने वाले समय में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा उन्होंने जानकारी दी कि अगले दो सप्ताह के भीतर मेरठ महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर ब्राह्मण समाज के सक्रिय लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा और उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके

बैठक में समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिनमें सरधना अध्यक्ष राजकुमार शर्मा सुमित शर्मा अंकित शर्मा मनोज शर्मा सहित अन्य विप्रजन शामिल रहे सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लिया

बैठक के दौरान सामाजिक एकता और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष चर्चा की गई वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में समाज को संगठित रहना बेहद जरूरी है तभी समाज के अधिकारों की रक्षा और विकास संभव है

अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया यह बैठक न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही बल्कि समाज के लोगों के लिए एकजुटता का संदेश भी लेकर आई

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य