गंगोह विधायक किरत सिंह ने अम्बैहटा में ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन, बिजली समस्या से मिली राहत

सहारनपुर के अम्बैहटा में गंगोह विधायक किरत सिंह ने नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। लंबे समय से चल रही बिजली समस्या का समाधान, क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल।

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

अम्बैहटा में स्थित प्राचीन शिव मंदिर रांव वाला क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही विद्युत समस्या का समाधान हो गया है गंगोह विधायक किरत सिंह ने शुक्रवार को नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन कर इसे क्षेत्र को समर्पित किया

इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला बताया गया कि इस क्षेत्र में काफी समय से बिजली की समस्या बनी हुई थी जिसके कारण स्थानीय निवासियों के साथ साथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को4 हम, भी परेशानी का सामना करना पड़ता था

स्थानीय निवासी तुषार चौहान और शुभम सिरोही ने इस समस्या को विधायक के समक्ष रखा था जिसके बाद विधायक किरत सिंह ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के माध्यम से ट्रांसफार्मर स्थापित कराया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक किरत सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी

उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु और निर्बाध रूप से जारी रखी जाए ताकि लोगों को भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े

स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले यहां विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर की व्यवस्था न होने के कारण अंधेरे की समस्या बनी रहती थी जिससे मंदिर आने जाने में भी काफी दिक्कत होती थी विशेषकर शाम के समय स्थिति और भी कठिन हो जाती थी

अब ट्रांसफार्मर लगने के बाद क्षेत्र में बेहतर रोशनी और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी जिससे आमजन और श्रद्धालुओं दोनों को राहत मिलेगी

उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्रवासियों ने विधायक किरत सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहल से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है और अब क्षेत्र में विकास की नई शुरुआत हुई है

इस प्रकार यह कार्य न केवल बिजली व्यवस्था को सुधारने वाला है बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य