अंबेडकर जयंती से पहले सहारनपुर निगम परिसर में लगेगी बाबा साहब की प्रतिमा, पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर में अंबेडकर जयंती से पहले नगर निगम परिसर में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग तेज पार्षदों ने ज्ञापन देकर व्यवस्थाएं पूरी कराने की अपील की

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर में आगामी अंबेडकर जयंती से पहले नगर निगम परिसर में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग तेज हो गई है पार्षदों ने इस संबंध में नगर आयुक्त और मेयर को ज्ञापन सौंपकर जयंती से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कराने की अपील की है

पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर तथा सीनियर पार्षद मेनपाल के नेतृत्व में पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम पहुंचा और ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पूर्व में हुई बोर्ड और कार्यकारिणी बैठक में निगम परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है ऐसे में अब इस प्रस्ताव को शीघ्र अमल में लाया जाना चाहिए

पार्षद मंसूर बदर ने कहा कि अंबेडकर जयंती से पहले प्रतिमा स्थापित होने से श्रद्धालुओं और आमजन को बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिलेगा उन्होंने इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की मांग की

सीनियर पार्षद मेनपाल ने जयंती के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारियों पर भी जोर दिया उन्होंने कहा कि शोभायात्रा मार्गों पर सड़क मरम्मत सफाई पेयजल और स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

इस दौरान पार्षद सईद सिद्दीकी और इजहार मंसूरी ने भी प्रतिमा की शीघ्र स्थापना की आवश्यकता पर बल दिया वहीं पार्षद रईस पप्पू गुलजेब खान और आसिफ अंसारी ने कहा कि बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन समाज में समानता और अधिकारों के लिए समर्पित किया इसलिए उनकी जयंती को भव्य रूप से मनाया जाना चाहिए

पार्षद महमूद हसन और समीर अंसारी ने शोभायात्रा मार्ग पर जल्द कार्य शुरू कराने की मांग उठाई ताकि समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा सकें इस अवसर पर पार्षद डॉक्टर मंसूर एडवोकेट जावेद और जफर अंसारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे

नगर आयुक्त ने पार्षदों को आश्वस्त किया कि अंबेडकर जयंती से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएंगी उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन इस आयोजन को सुचारू और भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है

अंबेडकर जयंती न केवल एक महापुरुष की जयंती है बल्कि यह सामाजिक समरसता समानता और न्याय के मूल्यों को स्थापित करने का भी अवसर है ऐसे में सहारनपुर में इस बार इसे और अधिक भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं नगर निगम परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित होने से न केवल उनकी स्मृति को स्थायी रूप मिलेगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी पार्षदों की यह पहल शहर में सामाजिक जागरूकता और सम्मान की भावना को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य