सहारनपुर में सामुदायिक देखभाल पर चैपाल आयोजित, के.एल. अरोड़ा ने संगठन की ताकत पर दिया जोर

सहारनपुर में अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत सामुदायिक देखभाल को बढ़ावा देने के लिए चैपाल आयोजित की गई। के.एल. अरोड़ा ने संगठित रहने और समाज सेवा में भागीदारी पर जोर दिया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत एवं समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी द्वारा सामुदायिक संगठनों के लिए “सामुदायिक देखभाल को बढ़ावा देना” विषय पर एक महत्वपूर्ण चैपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली रोड स्थित पेंशन भवन में किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक एवं पेंशनर्स संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

चैपाल में गवर्नमेंट पेंशनर्स ऑर्गेनाइजेशन, एसबीआई रिटायरीज एसोसिएशन, रेलवे पेंशनर्स समाज, पुलिस रिटायरीज, स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग से जुड़े कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर समाज में सामुदायिक सहयोग और वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया।

संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एल. अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने बताया कि यह संस्था का दूसरा संवेदीकरण कार्यक्रम है, जिसमें सामुदायिक संगठनों को साथ लेकर वरिष्ठ नागरिकों और आमजन के हित में कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने जोर देते हुए कहा, “समाज में संगठित रहकर ही कोई भी कार्य संभव है। हम सभी को किसी न किसी संस्था से जुड़कर समाज सेवा में भागीदारी करनी चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।”

चैपाल में वरिष्ठ नागरिकों को आपसी संवाद और सहयोग बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने सुझाव दिया कि व्हाट्सएप ग्रुप, पार्क मीटिंग और नियमित चैपाल के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े रहना चाहिए, ताकि किसी भी समस्या या आवश्यकता के समय तुरंत मदद मिल सके।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, महासचिव अनिल तलूजा, नवनियुक्त अध्यक्ष अजय अत्री, महासचिव अरुण सूरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा मूलचंद आनंद, बृजमोहन सिंघल, रमेश चंद सैनी, लोकेश मलिक, देशपाल शर्मा, केडी गौतम, उषा गुप्ता, राजेश्वर बंधु, शिवराम शर्मा, अजय अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, सुरेश ग्रोवर, बलराम अहलूवालिया समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने भागीदारी की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सामुदायिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देना और वरिष्ठ नागरिकों को एकजुट कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना रहा। आयोजन के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य