सहारनपुर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारी तेज, नगरायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

सहारनपुर नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगरायुक्त शिपू गिरि ने नालों में फ्लोटिंग ट्रैश बैरियर लगाने, सफाई व्यवस्था सुधारने और शहर के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। नगर निगम सहारनपुर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। एक अप्रैल से शुरू होने वाले इस अभियान को लेकर नगरायुक्त शिपू गिरि ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि शहर में स्वच्छता कार्य शत-प्रतिशत दिखाई देना चाहिए।

नगरायुक्त ने जलकल, निर्माण, गैराज और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि नगर निगम द्वारा पहले से ही सफाई और सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान इन कार्यों का प्रभाव स्पष्ट रूप से नजर आना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में शहर की नालियों और नालों की सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष जोर दिया गया। नगरायुक्त ने निर्देशित किया कि नाले-नालियों में फ्लोटिंग ट्रैश बैरियर लगाए जाएं, जिससे बहकर आने वाला कचरा जैसे रैपर, पॉलिथीन और अन्य अपशिष्ट एक स्थान पर एकत्रित हो सके और समय पर उसे हटाकर आगे जाने से रोका जा सके। इससे जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और शहर में गंदगी फैलने से रोकी जा सकेगी।

उन्होंने कूड़ा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन से समय पर कूड़ा उठान सुनिश्चित करने और उसके बाद तत्काल सफाई कराने पर भी जोर दिया। साथ ही कूड़ाघरों और सामुदायिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई और पेंटिंग के माध्यम से उनके सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए गए।

नगरायुक्त ने शहर के प्रमुख स्थानों पर साफ-सफाई के साथ सेल्फी प्वाइंट विकसित करने का सुझाव भी दिया, ताकि स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़े और वे इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएं।

निर्माण विभाग को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में नालियां नहीं हैं या जल निकासी की समस्या बनी रहती है, वहां तत्काल कार्य शुरू किया जाए। गैराज विभाग द्वारा ऐसे 34 स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां जलभराव की समस्या रहती है। इन स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने को कहा गया है।

इसके अलावा प्रत्येक वार्ड में वेस्ट टू वंडर पार्क या विशेष सौंदर्यीकरण कॉर्नर विकसित करने के निर्देश भी दिए गए, जिससे शहर की सुंदरता में वृद्धि के साथ-साथ कचरे के पुनः उपयोग को बढ़ावा मिल सके।

बैठक में मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, सहायक नगरायुक्त बिकास धर दुबे, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह, अधिशासी अभियंता वीबी सिंह, जेडएसओ राजीव चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, इंजीनियर, सफाई निरीक्षक और एनजीओ के वालंटियर्स भी उपस्थित रहे।

नगर निगम की इस सक्रियता से साफ है कि सहारनपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर स्थान दिलाने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। यदि इन निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन होता है, तो शहर में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के नए मानक स्थापित हो सकते हैं

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य