नानौता में ब्राइट होम पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

सहारनपुर के नानौता स्थित ब्राइट होम पब्लिक स्कूल में कक्षा 1 से 8 तक का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। मेधावी छात्रों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

फैय्याज अली आब्दी 

सहारनपुर , नानौता। क्षेत्र के मोहल्ला अफगानान स्थित प्रमुख शिक्षण संस्थान ब्राइट होम पब्लिक स्कूल में कक्षा 1 से 8 तक का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह और उल्लास के साथ घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद अहमद खान एवं प्रबंधक मुमताज खानम के नेतृत्व में किया गया। दोनों ने संयुक्त रूप से कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विद्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिला और छात्रों के चेहरों पर सफलता की चमक साफ नजर आई।

प्रधानाचार्य मोहम्मद अहमद खान ने अपने संबोधन में सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी सत्र में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक सुझाव भी साझा किए।

कक्षा अनुसार परिणाम की बात करें तो कक्षा 1 में मान्य जैन, इफरा अंसारी और सावी चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 2 में सकीना आबदी और गौरीश चावला प्रथम रहे, जबकि कक्षा 3 में दक्ष और भव्य जैन ने शीर्ष स्थान हासिल किया। कक्षा 4 में विहान और सिद्ध जैन, कक्षा 5 में आरव और अविष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में कक्षा 6 में राघव और मिश्री अग्रवाल, कक्षा 7 में अर्णव और तेजस्वी तथा कक्षा 8 में नवय देवव्रत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

सम्मान समारोह के दौरान अपनी-अपनी कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जब मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया तो उनके अभिभावकों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। इस आयोजन ने विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने का कार्य किया और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का संचालन रमन कुमार द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें गौरव भार्गव, अंकुर चौधरी, देवेंद्र चौहान, हेमंत सक्सेना, आशीष नामदेव, मनोज धीमान, राहुल शर्मा, मोनिस जैदी, उरुज अब्बास, मोहम्मद समी सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

विद्यालय प्रबंधन ने अंत में सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि इसी प्रकार मेहनत और लगन से छात्र आगे बढ़ते रहें, यही विद्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य