Saharanpur News: सरसावा पुलिस ने गौकशी मामले में वांछित आरोपी राशिद को किया गिरफ्तार

सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र में गौकशी के मामले में वांछित आरोपी राशिद को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामले में पहले ही दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जनपद में गौकशी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरसावा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गौकशी के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20 मार्च 2026 को चौकी प्रभारी शाहजहांपुर उपनिरीक्षक सौरभ कुमार को मुखबिर के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें कुछ लोग ग्राम वाजिदपुर के जंगल में गन्ने के खेत में गौकशी की घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे थे। यह घटना करीब दो से ढाई माह पुरानी बताई जा रही है।

वीडियो के आधार पर थाना सरसावा में मुकदमा संख्या 84/25 धारा 3/5ए/8 सीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 मार्च 2026 को दो आरोपियों फारुख पुत्र दीन मोहम्मद और शहजाद पुत्र लीलू को गिरफ्तार कर लिया था।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों के नाम भी सामने आए, जिनमें राशिद पुत्र मुर्तजा निवासी ग्राम वाजिदपुर का नाम प्रमुख रूप से शामिल था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में गौकशी की घटनाओं की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष सरसावा प्रवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 1 अप्रैल 2026 को कार्रवाई करते हुए आरोपी राशिद को उसके गांव वाजिदपुर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा के साथ उपनिरीक्षक गौरव कुमार, उपनिरीक्षक रामप्रकाश शर्मा, हेड कांस्टेबल अनित कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार तथा कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में गौकशी जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है और इस तरह के मामलों में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है।

इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संकेत गया है कि सहारनपुर पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य