Saharanpur News: व्यापारिक नववर्ष पर बहीखाता पूजन व यज्ञ, व्यापारियों ने लिया ईमानदारी का संकल्प

सहारनपुर में व्यापारिक नववर्ष 2026-27 के अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल ने सामूहिक बहीखाता पूजन व यज्ञ का आयोजन किया, व्यापारियों ने समृद्धि और ईमानदारी का संकल्प लिया।

सहारनपुर। व्यापारिक नववर्ष 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (पंजी.) महानगर इकाई द्वारा सामूहिक बहीखाता पूजन एवं यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर नए वित्तीय वर्ष का स्वागत श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित गलशन पराशर एवं मोहित पराशर द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन एवं हवन के साथ किया गया। गायत्री मंत्रों के गूंजते स्वर से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान व्यापारियों ने अपने बहीखातों पर तिलक लगाकर नए सत्र की शुरुआत की और सफलता की कामना की।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा एवं वरिष्ठ महामंत्री सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने सभी व्यापारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सामूहिक यज्ञ और पूजन का उद्देश्य न केवल व्यक्तिगत बल्कि सामूहिक समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है, जिससे आने वाला वर्ष व्यापारियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो।

उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि वे अपने व्यापार में ईमानदारी और पारदर्शिता को प्राथमिकता दें। मिलावट, कर चोरी जैसी बुराइयों से दूर रहकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं और आदर्श व्यापारी की भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे संगठन की आचार संहिता का पालन करते हुए अपने व्यापार को नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ाएंगे। इस आयोजन ने व्यापारियों के बीच एकता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष यशपाल मैनी, महानगर महामंत्री पुनीत चौहान, कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी, प्रांतीय संगठन मंत्री अशोक छाबड़ा, मंडल अध्यक्ष संजय भसीन, युवा व्यापार मंडल चेयरमैन दीपक खेड़ा, संयुक्त व्यापार संघ चेयरमैन मदन लाम्बा, महामंत्री ऋषिराज ढींगरा, उपाध्यक्ष नीरज जैन, कार्यक्रम संयोजक अशोक नारंग, गोपाल सेठ, मनीष तनेजा, गुलशन अनेजा, संजय जुनेजा, सुभाषचंद्र, राजकुमार नरुला, सरदार सुरजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।

कुल मिलाकर यह आयोजन धार्मिक आस्था, संगठनात्मक एकता और व्यापारिक अनुशासन का प्रतीक बनकर सामने आया। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत इस सकारात्मक माहौल में होने से व्यापारियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है, जो आने वाले समय में उनके व्यापार और समाज दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा ।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य