PCS में सफलता पर साक्षी यादव का भव्य स्वागत, छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

सहारनपुर के गागलहेड़ी में PCS परीक्षा में सफल साक्षी यादव का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और सोशल मीडिया से दूरी का संदेश दिया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

गागलहेड़ी। पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद अपने गांव नागल अहीर लौट रही साक्षी यादव का उनके प्रथम विद्यालय सत्य श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं और क्षेत्रवासियों ने फूल मालाओं व स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्रीमती सत्यवती यादव तथा लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल एकेडमी के चेयरमैन डॉ. आदित्य यादव ने साक्षी यादव को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर साक्षी यादव ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्र-छात्राओं को सफलता के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी और कहा कि सफलता पाने के लिए समय का सदुपयोग बेहद आवश्यक है।

समारोह में दुष्यंत यादव, वन विभाग के सेवानिवृत्त दरोगा विक्रम सिंह यादव, साक्षी यादव के पिता रविंद्र कुमार, भाई सुमित यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, नागल के प्रधान विनोद कुमार, पूर्व प्रधान दिनेश कुमार, राजेश्वर, रमेश चंद, महावीर प्रधान, सतीश, रणवीर, सूरज पाल, विकास, रोहित, सरवन, विक्रांत, विश्व, समय कश्यप, अनिल, अमरीश, अंकित, अरुण, विश्व उज्जवल, मनोज कपूरी, रणवीर यादव सहित विद्यालय स्टाफ के सदस्य सूरजपाल, राकेश धीमान, विकास यादव, गौरव मित्तल व सुशांत सहगल आदि मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य