हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पर अरुण नैथानी को महेश गुप्ता सम्मान, भोपाल में हुआ भव्य समारोह

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर भोपाल के सप्रे संग्रहालय में वरिष्ठ पत्रकार अरुण नैथानी को महेश गुप्ता सम्मान से नवाजा गया। पढ़ें पूरी खबर।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत भोपाल स्थित सप्रे संग्रहालय से की गई, जहां देशभर के वरिष्ठ पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और शिक्षाविदों की उपस्थिति में विचार मंथन गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकारों से जुड़ी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए उत्तर भारत के वरिष्ठ पत्रकार अरुण नैथानी को ‘महेश गुप्ता सम्मान’ से अलंकृत किया गया। यह सम्मान मंगुभाई पटेल द्वारा प्रदान किया गया।
अरुण नैथानी मूल रूप से अविभाजित सहारनपुर के निवासी हैं और पिछले लगभग 30 वर्षों से चंडीगढ़ में रहकर पत्रकारिता और साहित्य सेवा में सक्रिय हैं। उनके इस सम्मान पर सहारनपुर के साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
सप्रे संग्रहालय के संस्थापक संयोजक विजयदत्त श्रीधर के अनुसार 30 मई 1826 को प्रकाशित पहले हिंदी समाचार पत्र ‘उदन्त मार्त्तण्ड’ के 200 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई 2026 को दिल्ली में एक राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर एक विशेष डाक टिकट भी जारी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस श्रृंखला के अंतर्गत ‘उदन्त मार्त्तण्ड’ के उदय स्थल कोलकाता, इसके संपादक युगलकिशोर शुक्ल की जन्मस्थली कानपुर, हरिद्वार प्रेस क्लब सहित देश के विभिन्न प्रमुख शहरों में भी पत्रकारिता से जुड़े विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य