सहारनपुर: नवप्रयास समिति ने धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने किया हनुमान चालीसा पाठ

सहारनपुर में नवप्रयास जागृति उत्थान सेवा समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर भक्ति का अद्भुत उदाहरण पेश किया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। महानगर में नवप्रयास जागृति उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में हनुमान जयंती का पर्व बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

माधव नगर स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देव पूजन के साथ हनुमान जन्मोत्सव की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में महापौर डॉ. अजय सिंह, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, डिप्टी महापौर मयंक गर्ग, समाजसेवी विभोर जिंदल, डॉ. अनुराधा सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने हनुमान जी को संकट मोचन बताते हुए कहा कि सच्चे मन से उनकी पूजा करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही उन्होंने समाज में सुख-समृद्धि, एकता और अखंडता की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान श्री बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए भजन-कीर्तन एवं बधाई गीत प्रस्तुत किए गए। आचार्य पंडित नवीन शर्मा ने बताया कि हनुमान जयंती के दिन विशेष रूप से पूजा-अर्चना और आरती करने का महत्व है, जिससे जीवन के दुखों का निवारण होता है।

इस मौके पर सुधा भारद्वाज अथर्व द्वारा केक काटकर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी गईं। वहीं समिति के संस्थापक अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल ने अतिथियों को हनुमान जी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हजारों श्रद्धालुओं द्वारा एक साथ हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ रहा, जिसने पूरे माहौल को भक्ति और ऊर्जा से भर दिया।

अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य और सफल बना

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य