अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: गागलहेड़ी में जेसीबी मशीन सीज, माफिया फरार | सहारनपुर खबर

सहारनपुर के गागलहेड़ी में अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एसडीएम ने जेसीबी मशीन सीज की। मौके से खनन माफिया फरार, जांच जारी।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर ,गागलहेड़ी  । जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात गांव बेरी तगा के जंगल क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन कर रही एक जेसीबी मशीन को एसडीएम सदर ने मौके पर पहुंचकर सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान खनन में संलिप्त लोग मौके से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसडीएम सदर सुबोध कुमार को सूचना मिली थी कि देवभूमि कॉलेज के पास कुछ लोग जेसीबी मशीन की मदद से अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने राजस्व विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से एक जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया, जबकि खनन में शामिल लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। प्रशासन ने मशीन को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सीज की गई जेसीबी मशीन के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और इसकी रिपोर्ट खनन विभाग को भेजी जा रही है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य