सहारनपुर में बालमैत्री भवन का लोकार्पण: दत्तक ग्रहण इकाई में बच्चों को मिली बेहतर सुविधाएं

सहारनपुर के छुटमलपुर स्थित विशेष दत्तक ग्रहण इकाई में बालमैत्री भवन का लोकार्पण हुआ। अधिकारियों ने बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने का आश्वासन दिया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जनपद में बाल कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत शनिवार को छुटमलपुर स्थित विशेष दत्तक ग्रहण इकाई का जीर्णोद्धार पूर्ण होने के बाद नवनिर्मित बालमैत्री भवन का भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपरान्ह 3:00 बजे डॉ. रूपेश कुमार, सतेन्द्र कुमार तथा मनीष बंसल की गरिमामयी उपस्थिति में संयुक्त रूप से किया गया।

लोकार्पण के दौरान अधिकारियों ने परिसर का निरीक्षण करते हुए बच्चों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में भोजन व्यवस्था, किचन, मनोरंजन कक्ष, विश्राम कक्ष एवं शौचालय सहित सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

वर्तमान में विशेष दत्तक ग्रहण इकाई में कुल 7 बच्चे आवासित हैं। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा बच्चों को किताबें, कॉपियां, पेंसिल, कपड़े, जूते-चप्पल और अन्य उपयोगी सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की गई। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

अधीक्षिका ने जानकारी दी कि सभी बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश करा दिया गया है और उनके समुचित शिक्षा व पालन-पोषण की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

कार्यक्रम में विनोद कुमार मीणा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अपर जिला जज (पोक्सो एक्ट), अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित कई न्यायिक अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा समाजसेवी डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा, रविन्द्र मिगलानी, सचिन अग्रवाल तथा अभिषेक कुमार पाण्डेय समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि आने वाले समय में बच्चों को और भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

कार्यक्रम का समापन सकारात्मक वातावरण और बच्चों के उत्साह के साथ हुआ।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य