Saharanpur News: चिलकाना पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश गिरफ्तार, अवैध हथियार व गोवंश बरामद

सहारनपुर के चिलकाना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर गौकश उस्मान उर्फ मानी को घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। मौके से तमंचा, कारतूस, गोकशी उपकरण और जीवित गोवंश बरामद।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर गौकश को घायलावस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, गोकशी के उपकरण और एक जीवित गोवंश बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग और गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 7/8 अप्रैल 2026 की रात थाना चिलकाना पुलिस ग्राम बुड्ढाखेड़ा से संगमौर जाने वाले मार्ग पर गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि परागपुर-घाटहेड़ा मार्ग पर कुछ लोग गोकशी की घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक बाग में दो संदिग्ध व्यक्ति और एक गोवंश दिखाई दिया। पुलिस द्वारा ललकारने पर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान उस्मान उर्फ मानी पुत्र नानू निवासी बुड्ढाखेड़ा थाना चिलकाना के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 01 तमंचा .315 बोर, 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस, गोकशी के उपकरण, एक लाइटर और एक जीवित गोवंश बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी थाना कुतुबशेर का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ गौकशी, चोरी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही है।

घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य