नानौता में नाबालिग से दुष्कर्म मामले का आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट में कार्रवाई

नानौता पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद किया। पोक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कार्रवाई जारी।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नानौता (सहारनपुर)। थाना नानौता पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस टीम ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की तत्परता सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 अप्रैल 2026 को वादी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना नानौता में आरोपी अनुराग पुत्र सतीश निवासी ग्राम तिलफरा ऐनाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि अभियुक्त ने वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस मामले में पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मुकदमा अपराध संख्या 77/2026 के तहत मामला पंजीकृत किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सहारनपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़िता की बरामदगी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सैनी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 08 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अनुराग को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पीड़िता को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया। विवेचना के दौरान मामले में गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) तथा पोक्सो अधिनियम की धारा 3/4 की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उपेन्द्र राणा, हेड कांस्टेबल उपेन्द्र कुमार और हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार शामिल रहे, जिन्होंने पूरी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य