सरसावा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 2 ट्रैक्टर-ट्राली सीज, पुलिस-राजस्व टीम का संयुक्त अभियान

सहारनपुर के सरसावा में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने 2 ट्रैक्टर-ट्राली सीज किए। बिना वैध दस्तावेज खनन सामग्री ले जाते पकड़े गए वाहन।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर/सरसावा। जनपद में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरसावा पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पूरे जनपद में अवैध खनन के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान टीम को दो ट्रैक्टर-ट्राली खनन सामग्री से भरी हुई मिलीं। जब चालकों से खनन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया।

सीज किए गए वाहनों में एक सोनालिका 750 डीआई ट्रैक्टर-ट्राली (नीले रंग की) तथा एक अन्य सोनालिका 750 डीआई ट्रैक्टर मय लोडर शामिल है। जांच में सामने आया कि इन वाहनों का उपयोग अवैध रूप से खनन सामग्री के परिवहन में किया जा रहा था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य न केवल अवैध खनन पर रोक लगाना है, बल्कि ओवरलोडिंग और नियमों के विरुद्ध परिवहन को नियंत्रित करना भी है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना भी इस अभियान की प्राथमिकता है।

इस संयुक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक सौरभ कुमार, उपनिरीक्षक राम प्रकाश शर्मा, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल रोहित कुमार तथा राजस्व विभाग के संग्रह अमीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य