Saharanpur News नागल में फ्लाईओवर निर्माण को लेकर भाकियू रक्षक का धरना जारी, क्षत्रिय महासभा का समर्थन

नागल में फ्लाईओवर निर्माण को लेकर भाकियू रक्षक के धरने को क्षत्रिय महासभा का समर्थन मिला। 18वें दिन भी प्रदर्शन जारी, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नागल (सहारनपुर)। बस अड्डा नागल पर फ्लाईओवर निर्माण को लेकर भाकियू रक्षक के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा धरना प्रदर्शन लगातार 18वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान क्षत्रिय महासभा संगठन के कार्यकर्ता धरनास्थल पर पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।

क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कान सिंह राणा ने कहा कि यह लड़ाई पूरी तरह जनहित से जुड़ी हुई है और उनका संगठन इस संघर्ष में भाकियू रक्षक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि जब तक शासन-प्रशासन द्वारा फ्लाईओवर निर्माण को लेकर ठोस और मजबूत आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा, चाहे इसके लिए कितनी भी लंबी लड़ाई क्यों न लड़नी पड़े।

धरने पर मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आंदोलन आम जनता की समस्याओं को लेकर किया जा रहा है और दिन-प्रतिदिन इसमें लोगों की भागीदारी बढ़ती जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि वह धरनास्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुने और शीघ्र समाधान सुनिश्चित करे।

भाकियू रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ने क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी संगठनों के सहयोग से ही इस आंदोलन को मजबूती मिलेगी और सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि एकजुटता ही इस संघर्ष की सबसे बड़ी ताकत है।

इस अवसर पर मास्टर ज्ञानेंद्र सिंह, शिव कुमार राणा, संजय वीर राणा, प्रदीप राणा, विजेंद्र राणा, रणदीप सिंह, जयवीर सिंह, कृष्णा फौजी, रिशिपाल, नेत्रपाल सिंह राणा, नक्षत्र राणा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

धरनास्थल पर लगातार बढ़ती भीड़ और विभिन्न संगठनों के समर्थन से यह आंदोलन और अधिक प्रभावी होता नजर आ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य