सहारनपुर में CIS का वार्षिक समारोह ‘समन्वय-2026’ 11 अप्रैल को, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी करेंगे संबोधित

सहारनपुर में 11 अप्रैल को CIS का वार्षिक समारोह ‘समन्वय-2026’ आयोजित होगा, जिसमें राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी मुख्य वक्ता होंगे और स्वामी भारत भूषण आशीर्वचन देंगे।

शहरी चौपाल ब्यूरो

सहारनपुर। चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज़ (CIS) द्वारा वार्षिक समारोह ‘समन्वय-2026’ का आयोजन 11 अप्रैल, शनिवार को सायं 5:15 बजे स्वर्गीय सेठ गंगा प्रसाद माहेश्वरी सभागार (जनमंच प्रेक्षागृह) में किया जाएगा। आयोजन समिति ने शहर के गणमान्य नागरिकों एवं आमजन को इस विशेष कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है।

कार्यक्रम की खास बात यह है कि पहली बार सहारनपुर में प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे धर्म, संस्कृति, राजनीति, इतिहास और राष्ट्रहित जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखेंगे और उपस्थित जनसमूह को मार्गदर्शन देंगे।

इसके अतिरिक्त अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण की आशीर्वचन उपस्थिति कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाएगी। आयोजन समिति के अनुसार यह कार्यक्रम लगभग दो घंटे का होगा, जिसमें जोश, जुनून और जागरूकता से भरपूर बौद्धिक संवाद देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम में प्रवेश केवल आमंत्रण पत्र (एंट्री कार्ड) के माध्यम से ही संभव होगा और यह एक व्यक्ति के लिए मान्य रहेगा। एंट्री कार्ड बिल्कुल मुफ्त में शहर की जनता को दिए गए हैं आयोजकों ने सभी अतिथियों से समय से पूर्व पहुंचने का अनुरोध किया है, क्योंकि बैठने की व्यवस्था ‘पहले आएं, पहले पाएं’ के आधार पर की गई है।

साथ ही यह भी अपील की गई है कि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान न हो, इसके लिए बच्चों को साथ न लाएं और मोबाइल फोन को साइलेंट या वाइब्रेशन मोड पर रखें। सभागार के द्वार सायं 6:00 बजे बंद कर दिए जाएंगे।

कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी रहेगी। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य