सहारनपुर। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक ओवरलोड खनन ट्रक को सीज कर दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में की गई।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में 11 अप्रैल 2026 को थाना मिर्जापुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान खनन सामग्री से भरा एक डंपर (नंबर HR 58E 3544) ओवरलोड पाया गया, जिसे मौके पर ही सीज कर थाने में दाखिल कर दिया गया।
पुलिस द्वारा संबंधित विभाग को रिपोर्ट भी प्रेषित कर दी गई है, ताकि आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन द्वारा अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अवशेष भाटी व कांस्टेबल मोहित कुमार सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।








