शामली में श्री बालाजी जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, फूलों की वर्षा से हुआ जोरदार स्वागत

शामली में श्री बालाजी जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, झांकियां और प्रसाद वितरण रहा मुख्य आकर्षण।

अरविंद कौशिक 

शामली। श्री बालाजी जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर में भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्री बालाजी शोभायात्रा सेवा समिति के तत्वावधान में निकाली गई इस यात्रा में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरविंद संगल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान उन्होंने शोभायात्रा मार्ग पर प्रतीकात्मक रूप से झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया।

शोभायात्रा का प्रारंभ मंदिर बाबा दयाल दास से हुआ, जो कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, नया बाजार, गांधी चौक और शिव चौक सहित नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः कुआं रोड स्थित मंदिर बाबा दयाल दास पर जाकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और शहर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।

यात्रा के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं और झांकियों का जोरदार स्वागत किया। सड़कों पर उमड़ी भीड़ और जयकारों की गूंज ने पूरे माहौल को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।

शोभायात्रा में भगवान श्री बालाजी के साथ-साथ मां काली, भगवान हनुमान, भगवान शिव-पार्वती और भगवान गणेश की आकर्षक एवं जीवंत झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इन झांकियों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और लोग मार्ग में रुक-रुककर दर्शन करते नजर आए।

नगर के व्यापारियों और समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई। खिचड़ी, कढ़ी-चावल और हलवे का वितरण किया गया, जिसे लोगों ने श्रद्धा भाव से ग्रहण किया।

पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के चलते शोभायात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

यह शोभायात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी देती नजर आई। नगरवासियों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को भव्य और यादगार बना दिया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य