IMA सहारनपुर मेडीकॉन सम्मेलन: डॉ. आर.के. शर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, आधुनिक चिकित्सा पर मंथन

सहारनपुर में IMA द्वारा आयोजित मेडीकॉन सम्मेलन में डॉ. आर.के. शर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) सहारनपुर द्वारा सिटी कन्वेंशन सेंटर में वार्षिक चिकित्सा सम्मेलन ‘मेडीकॉन’ का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में शहर सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लेकर आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों और नई तकनीकों पर विचार साझा किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर राठी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.के. शर्मा को चिकित्सा क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन योगदान और समाज सेवा के लिए प्रतिष्ठित ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

सम्मेलन का नेतृत्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा, सचिव डॉ. नीरज आर्य, कोषाध्यक्ष डॉ. अनुपम मलिक एवं मेडीकॉन संयोजक डॉ. रवि ठक्कर ने किया। तकनीकी सत्रों का संचालन डॉ. संजीव कुमार मित्तल, डॉ. रिक्की चौधरी, डॉ. कलीम अहमद एवं डॉ. सत्यानंद साथी द्वारा किया गया।

सम्मेलन में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने चिकित्सा के विभिन्न क्षेत्रों में नवीनतम तकनीकों पर प्रकाश डाला। ग्राफिक एरा देहरादून के डॉ. गिरीश गुप्ता ने सही प्रिस्क्रिप्शन लेखन पर जानकारी दी। मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के डॉ. विनीत त्यागी ने रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट, जबकि दिल्ली से डॉ. राहुल शर्मा ने फेफड़ों की बीमारियों पर विचार रखे।

इसके अलावा चंडीगढ़ के डॉ. राजीव धुन्ना ने क्रिटिकल केयर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका, मेदांता नोएडा के डॉ. विवेक टंडन ने कोलोरेक्टल सर्जरी में रोबोटिक्स, डॉ. प्रीति शर्मा ने हृदय रोग एवं गर्भावस्था, तथा डॉ. निशा बत्रा ने मोटापे के बढ़ते खतरे पर विस्तृत जानकारी दी।

महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में लगातार हो रहे बदलावों के बीच चिकित्सकों का अद्यतन ज्ञान रखना अत्यंत आवश्यक है, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके।

कार्यक्रम के अंत में सचिव डॉ. नीरज आर्य ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में शहर के बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा चिकित्सकों की उपस्थिति रही।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य