सहारनपुर फुटबॉल टीम मुरादाबाद रवाना, अंडर-20 ट्रॉफी 2026 में दिखाएगी दम

सहारनपुर की अंडर-20 फुटबॉल टीम मुरादाबाद में होने वाली शम्सुद्दीन बाबू भाई ट्रॉफी 2026 के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता के जरिए नेशनल चैम्पियनशिप के लिए चयन होगा।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। अंडर-20 शम्सुद्दीन बाबू भाई ट्रॉफी 2026 में प्रतिभाग करने के लिए सहारनपुर की फुटबॉल टीम मुरादाबाद के लिए रवाना हो गई है। यह प्रतियोगिता 13 अप्रैल से 18 अप्रैल तक मॉडर्न पब्लिक स्कूल, मुरादाबाद में आयोजित की जा रही है, जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश की टीम का चयन स्वामी विवेकानंद अंडर-20 नेशनल चैम्पियनशिप के लिए किया जाएगा।

सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी समीर खान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें सहारनपुर की टीम भी शामिल है। टीम का पहला मुकाबला मुरादाबाद की टीम से होगा।

उन्होंने बताया कि टीम का चयन खिलाड़ियों की प्रतिभा, फिटनेस और खेल रणनीति को ध्यान में रखते हुए किया गया है। टीम में प्रवेश कुमार, अक्षत धीमान, भजन सिंह चौहान, अबूजर, अमन आमिल, ईशान दत्ता, राणा प्रयांत सिंह, राघव गर्ग, अबूजर अहमद, फराज शाह, मोहम्मद अली, रुद्रांश, रमन गौरी, श्रेयांश यादव, मोहम्मद बिलाल और राघव शर्मा शामिल हैं।

राष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद अकरम को टीम का कोच नियुक्त किया गया है, जो खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे।

सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद तैय्यब, उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार, कोषाध्यक्ष जाकिर अंसारी, समन्वयक यशपाल सहित सभी पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना की है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य