Saharanpur Crime News: मंडी पुलिस ने 4 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, AC चोरी का खुलासा

सहारनपुर की मंडी थाना पुलिस ने एसी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया और चोरी का सामान बरामद किया। जानिए पूरी खबर।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जनपद के थाना मंडी पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया एसी आउटडोर का सामान बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 को वादी नरेश जिंदल निवासी कन्हैयालाल मार्केट, रायवाला ने थाना मंडी में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनकी कपड़े की दुकान से एसी के आउटडोर के अंदर का सामान चोरी कर लिया है। इस संबंध में थाना मंडी पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई की।

17 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने खाता खेड़ी रोड, जेवी जैन कॉलेज के पास चेकिंग के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में राशिद, शाहरुख, भोला उर्फ नौशाद और बिन्नी उर्फ बिजेंद्र शामिल हैं।

पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया एसी आउटडोर का सामान बरामद किया, जिसमें कम्प्रेसर के 6 पुर्जे और लगभग 500 ग्राम तांबे का तार शामिल है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, उपनिरीक्षक समीर कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील राणा, कपिल कुमार, विपिन पंवार और विपिन राणा की अहम भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य