सहारनपुर ट्रैफिक एक्शन: 115 ई-रिक्शा चालान, 20 सीज; रूट और कलर कोडिंग नियम सख्ती से लागू

सहारनपुर में ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 115 ई-रिक्शा के चालान और 20 वाहन सीज किए। जाम नियंत्रण के लिए रूट और कलर कोडिंग नियम लागू।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। शहर में बढ़ती जाम की समस्या को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। इसी क्रम में बुधवार को की गई कार्रवाई के दौरान 115 से अधिक ई-रिक्शा वाहनों के चालान किए गए, जबकि 20 ई-रिक्शा को सीज कर दिया गया।

यातायात पुलिस के अनुसार शहर क्षेत्र में जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ई-रिक्शा वाहनों की कलर कोडिंग व्यवस्था लागू की गई है और उनके संचालन के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। इसके बावजूद कई चालक नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना निर्धारित रूट के वाहन चलाते पाए जा रहे हैं, जिनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यातायात पुलिस ने सभी ई-रिक्शा चालकों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने वाहन को केवल निर्धारित रूट पर ही संचालित करें और रूट संख्या को वाहन के आगे और पीछे स्पष्ट रूप से अंकित कराएं। साथ ही वाहन पर चालक का नाम, मोबाइल नंबर और पता लिखना अनिवार्य किया गया है।

इसके अलावा सुरक्षा के दृष्टिगत ई-रिक्शा के दाहिनी ओर की खिड़की या डाला स्थायी रूप से बंद रखने और क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने के निर्देश दिए गए हैं। नो-वेंडिंग जोन के चौराहों और तिराहों पर वाहन खड़ा करने पर भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

यातायात पुलिस ने दोहराया है कि “आपकी सुरक्षा हमारा दायित्व” है और सभी नागरिकों से नियमों का पालन कर शहर को जाम मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य