सहारनपुर चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की नई कार्यकारिणी घोषित, रविंद्र मिगलानी फिर बने अध्यक्ष

सहारनपुर में चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की नई कार्यकारिणी घोषित, रविंद्र मिगलानी दोबारा अध्यक्ष बने। समन्वय-2026 की समीक्षा के साथ 2026-27 सत्र के लिए टीम का गठन।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। शहर के उद्योग एवं व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े प्रमुख संगठन चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की सत्र 2025-26 की अंतिम कार्यकारिणी बैठक सहारनपुर क्लब परिसर में आयोजित की गई। बैठक में जहां “समन्वय-2026” कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की गई, वहीं आगामी सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।

बैठक का संचालन अमित चौधरी एवं बलजीत सिंह चावला ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने बताया कि संस्था ने अल्प समय में सहारनपुर सहित आसपास के जिलों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है, जिसका श्रेय सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों और संगठनात्मक एकजुटता को जाता है।

संरक्षक मंडल की ओर से एच.एस. चड्ढा को पुनः चेयरमैन और रविंद्र मिगलानी को दोबारा अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया। इस अवसर पर रविंद्र मिगलानी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था की निरंतर प्रगति के लिए सभी का सहयोग, अनुशासन और सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

नई कार्यकारिणी में दिनेश माहेश्वरी और बलजीत सिंह चावला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अमित चौधरी को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा विजय वशिष्ठ, रवि टंडन, नीरज मिड्ढा, सक्षम बत्रा, संजय गुप्ता, तेजेंद्र तनेजा तथा सुमित पोपली को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।

नई टीम की घोषणा के बाद उपस्थित सदस्यों ने तालियों और पुष्पमालाओं के साथ पदाधिकारियों का स्वागत किया। चेयरमैन एच.एस. चड्ढा ने कहा कि यदि किसी सदस्य को किसी सरकारी विभाग से संबंधित समस्या हो, तो वह संस्था को लिखित रूप में अवगत कराए, ताकि उसे उद्योग बंधु बैठकों के एजेंडे में शामिल कर समाधान सुनिश्चित कराया जा सके।

बैठक में डॉ. अजय कुमार सिंह, अमर गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान तेजेंद्र तनेजा, सुनील सूरी, अमित टक्कर, अक्षय जैन, नितिन जैन, गिरीश मित्तल, शरद भार्गव, वैभव गर्ग, सत्येंद्र अरोड़ा, विश्वजीत पुंडीर, अनिल गुप्ता, सुशील गाबा, संजीव जैन, विक्रांत पुंडीर, सन्नी नागपाल और राजीव बाठला सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में “समन्वय-2026” कार्यक्रम की सफलता पर संतोष व्यक्त किया गया और इसे भविष्य में और व्यापक स्तर पर आयोजित करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ। साथ ही नई कार्यकारिणी से अपेक्षा जताई गई कि वह उद्योगों की समस्याओं के समाधान, व्यापारिक वातावरण को बेहतर बनाने और सहारनपुर को औद्योगिक दृष्टि से और मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करेगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य