शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को सहारनपुर में तेज कर दिया गया है। संगठन ने जिले में 5000 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन स्थित महाराजा अग्रसेन चौक पर भगवान अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भारी बारिश और तेज हवा के बावजूद वैश्य समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो समाज की एकजुटता का प्रतीक नजर आया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद गुप्ता ने कहा कि संगठन द्वारा समाजहित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं और सदस्यता अभियान को सफल बनाना सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देश में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि सहारनपुर जिले में 5000 सदस्य जोड़ने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य वैश्य समाज को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम में संरक्षक पवन गोयल, वाई.के. गुप्ता, बृजमोहन सिंघल, डी.के. बंसल, महामंत्री पंकज गुप्ता, कोर कमेटी सदस्य महेंद्र गुप्ता, प्रदेश मंत्री सुशील गर्ग एवं कुसुम अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज को संगठित होने का आह्वान किया।
आरती कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वैश्य समाज के परिवार सपरिवार उपस्थित रहे और भगवान अग्रसेन जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में रमेश बंसल, एन.पी. सिंघल, राजकुमार गुप्ता (एडवोकेट), विकास बंसल, मनोज गुप्ता, विजय अग्रवाल, अतुल मित्तल, कुंज अग्रवाल एवं श्याम बिहारी मित्तल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस आयोजन के माध्यम से संगठन ने स्पष्ट संदेश दिया कि समाज की मजबूती के लिए एकजुटता और सक्रिय भागीदारी आवश्यक है, और सदस्यता अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।








