सहारनपुर: डीएम ने पीडब्ल्यूडी कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिए सख्त निर्देश

सहारनपुर में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने पीडब्ल्यूडी कार्यों की समीक्षा कर गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर दिया। लंबित एनओसी जल्द जारी करने और मां शाकम्भरी देवी परियोजना को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना में लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों से चल रही और प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जो कार्य प्रारंभ होने वाले हैं, उनकी तैयारियां पहले से ही पूर्ण कर ली जाएं, ताकि कार्य समय पर शुरू हो सकें।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) से जुड़े लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाएं और शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करें।

बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगली समीक्षा बैठक में स्पष्ट कार्ययोजना के साथ उपस्थित हों और प्रत्येक परियोजना की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही, निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

जिलाधिकारी ने मां शाकम्भरी देवी समेकित पर्यटन विकास परियोजना को प्राथमिकता देते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस योजना के अंतर्गत सभी निर्माण कार्य तेजी से और मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं, ताकि क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

बैठक में सलिल कुमार पटेल (अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व), कुलदीप सिंह (नगर मजिस्ट्रेट), धर्मेंद्र सिंह सहित लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य