सहारनपुर: डीएम अरविंद कुमार चौहान ने पीडब्ल्यूडी कार्यों की समीक्षा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिए सख्त निर्देश

सहारनपुर में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने पीडब्ल्यूडी कार्यों की समीक्षा कर गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लंबित एनओसी जल्द जारी करने और शाकम्भरी देवी परियोजना को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जनपद में विकास कार्यों की प्रगति को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यों एवं कार्ययोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी निर्माण कार्य में देरी और गुणवत्ता से समझौता बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं और विभागों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित करें। साथ ही जो परियोजनाएं प्रारंभ होने वाली हैं, उनकी सभी आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी कर ली जाएं ताकि कार्य में कोई बाधा न आए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) से जुड़े लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि संबंधित विभाग इन प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें। उन्होंने शासन स्तर पर लंबित मामलों का नियमित फॉलोअप करने और समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगली समीक्षा बैठक में स्पष्ट कार्ययोजना के साथ उपस्थित हों और प्रत्येक परियोजना की स्थिति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करते रहें, ताकि गुणवत्ता और पारदर्शिता बनी रहे।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से मां शाकम्भरी देवी समेकित पर्यटन विकास परियोजना को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के धार्मिक और पर्यटन विकास के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में सलिल कुमार पटेल (अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व), कुलदीप सिंह (नगर मजिस्ट्रेट), धर्मेंद्र सिंह (एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग) सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य