शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर । शहरी चौपाल प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया नेटवर्क तथा डिवाइन डिफेंस अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “अभिनंदन 2026” कार्यक्रम शिक्षा, संस्कार, प्रेरणा और सम्मान का ऐतिहासिक मंच बनकर सामने आया। मेधावी छात्र-छात्राओं और शिक्षा जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच शिक्षकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित यह भव्य समारोह शहर में चर्चा का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम की अनुशासित व्यवस्था, शानदार संचालन, सामाजिक समरसता और शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश ने इसे सहारनपुर के सबसे प्रेरणादायक आयोजनों में शामिल कर दिया।

स्थानीय पेपर मिल रोड स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सहारनपुर परिसर के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ नगर विधायक राजीव गुंबर, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, पूर्व विधायक संजय गर्ग, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर, पूर्व राज्य मंत्री सरफराज खान, पूर्व महापौर संजीव वालिया सहित विभिन्न क्षेत्रों की अनेक प्रमुख हस्तियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में डिवाइन डिफेंस अकादमी से प्रोफेसर एसपीएस राणा, पूजा राणा, अजय गुसाईं, अनिल गुसाईं और आरुषि ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी रुचि के अनुरूप करियर चुनने तथा परिवार और समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया।


डिवाइन डिफेंस एकेडमी उन विद्यार्थियों के लिए एक उत्कृष्ट संस्थान है, जो 10वीं कक्षा के बाद भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देखते हैं। एकेडमी एनडीए (National Defence Academy) की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों द्वारा उच्च स्तरीय मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्रदान करती है। यहां छात्रों को लिखित परीक्षा के साथ-साथ एसएसबी इंटरव्यू, व्यक्तित्व विकास और अनुशासन की भी विशेष ट्रेनिंग दी जाती है। डिवाइन डिफेंस एकेडमी का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित कर उन्हें सफल रक्षा अधिकारी बनाना है।


“अभिनंदन 2026” के दौरान विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच शिक्षकों को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित शिक्षकों में रोमा विजन दुआ, दीपक वर्मा, रजत अरोड़ा, रोजर विवियन गिल और उज्ज्वल सम्राट शामिल रहे। वहीं सेंट जोसेफ स्कूल की प्रिंसिपल दीपाली गुप्ता की इस पूरे कार्यक्रम को अनुशासित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी सभी अतिथियों और अभिभावकों ने सराहना की।

शिक्षकों के सम्मान के समय पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अतिथियों ने कहा कि शिक्षक ही समाज और राष्ट्र निर्माण की वास्तविक आधारशिला होते हैं और ऐसे शिक्षकों का सम्मान पूरे समाज का सम्मान है।
कार्यक्रम में महामंडलेश्वर धीरजानंद महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर संत कमल किशोर महाराज तथा आचार्य प्रगीत कौशिक महाराज ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और संस्कार साथ-साथ चलें, तभी एक मजबूत और सभ्य समाज का निर्माण संभव है।



नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि शहरी चौपाल प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया नेटवर्क तथा डिवाइन डिफेंस अकादमी का यह संयुक्त प्रयास अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है और ऐसे मंच विद्यार्थियों को नई दिशा प्रदान करते हैं।


मुख्य अतिथि जसवंत सैनी ने कहा कि शहरी चौपाल प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया पश्चिमी उत्तर प्रदेश का तेजी से उभरता हुआ मीडिया मंच है, जिसने शिक्षा और प्रतिभा सम्मान को केंद्र में रखकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने कहा कि “अभिनंदन 2026” जैसा कार्यक्रम शहर में एक मिसाल बन गया है। उन्होंने कविता के माध्यम से विद्यार्थियों को सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी।


भाजपा की युवा नेता अभय राणा ने कहा कि शहरी चौपाल प्रिंट टाइम न्यूज़ मीडिया के माध्यम से आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने सेंट जोसेफ स्कूल का उल्लेख करते हुए कहा कि छुटमलपुर में स्थित यह विद्यालय देहरादून, चंडीगढ़ और गुरुग्राम की तर्ज पर बच्चों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों को हर वह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जो बड़े महानगरों के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में मिलती है।

रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के भीतर आगे बढ़ने का आत्मविश्वास पैदा करते हैं। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि शहरी चौपाल और डिवाइन डिफेंस अकादमी ने शिक्षा के क्षेत्र में जो पहल की है, वह पूरे समाज के लिए अनुकरणीय है।



पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक संजय गर्ग ने कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं और उन्हें सही दिशा देना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। यूपी एक्टिव प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश जैन ने कार्यक्रम की अनुशासित व्यवस्था, भव्य आयोजन और सकारात्मक सोच की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आयोजन लंबे समय तक लोगों के दिलों में याद रखा जाएगा।







कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने भी आयोजन की जमकर सराहना की। अभिभावकों का कहना था कि बच्चों को मंच पर सम्मानित होते देख उनमें आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार हुआ है। कई अभिभावकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का वातावरण तैयार करते हैं।





कार्यक्रम में उद्योगपति आशीष परमार, समाजसेवी मुस्तफा सिद्दीकी, नाहर जुनेजा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप राणा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, व्यापारी नेता कर्नल संजय मिड्ढा, पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस नेता चंद्रजीत सिंह निक्कू, सपा नेत्री रूही अंजुम, भाजपा नेत्री नूतन शर्मा, समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा, सीआईएस चेयरमैन रविंद्र मिगलानी, संजय गुप्ता, पंजाबी समाज के अध्यक्ष पाली कालड़ा, समाजसेवी गौरव गाबा, विश्वजीत सिंह पुंडीर, वरिष्ठ व्यापारी नेता अंतरिक्ष अरोड़ा, पार्षद मंसूर बदर, भाजपा नेता प्रमोद कौशिक, डॉक्टर पंकज खन्ना, अर्पित भाटिया, सजग सचदेवा, रजत टंडन, अंकित कालड़ा सहारनपुर के इनफ्लुएंसर प्रेरणा लखेड़ा प्रिंस कपिल शुभम तोमरसहित बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।




पत्रकारिता जगत से भी बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष आलोक तनेजा, महामंत्री नवाजिश खान, मंडल महामंत्री आलोक अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर सोहल, तरुण मित्र प्रभारी संजय शर्मा, अबरार अहमद, मनोज धनगर, गय्युर मलिक, अमित उपाध्याय, धर्मेंद्र अनमोल, राकेश ठाकुर, अमित कौशिक, विमल शर्मा और अमित कुमार सहित अनेक पत्रकारों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर इसकी गरिमा बढ़ाई।



कार्यक्रम का सफल संचालन पलक मिड्ढा और साक्षी टक्कर द्वारा किया गया, जिनकी प्रभावशाली एंकरिंग और व्यवस्थित मंच संचालन की अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।
ऑडिटोरियम हॉल के अंदर की संपूर्ण व्यवस्था राहुल बाउंसर एजेंसी द्वारा संभाली गई, जिसके अनुशासित और शानदार प्रदर्शन की सभी ने प्रशंसा की। वहीं ऑडिटोरियम के बाहर यातायात व्यवस्था का पूरा जिम्मा ट्रैफिक पुलिस सहारनपुर ने संभाला। कार्यक्रम के दौरान कहीं भी जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी गई। इसके लिए शहरी चौपाल प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया नेटवर्क की ओर से एसपी ट्रैफिक, ट्रैफिक प्रभारी एवं पूरी ट्रैफिक पुलिस टीम का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही राहुल बाउंसर एजेंसी का भी सफल व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया गया।




कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद शहरभर में “अभिनंदन 2026” की चर्चा रही। सामाजिक संगठनों, अभिभावकों और अतिथियों ने इसे शिक्षा और प्रतिभा सम्मान की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा जताई। शहरी चौपाल प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया नेटवर्क तथा डिवाइन डिफेंस अकादमी का यह संयुक्त कार्यक्रम सहारनपुर में शिक्षा और सामाजिक सरोकारों का एक नया उदाहरण बनकर उभरा है।










