शामली में एसपी एन.पी. सिंह की अपराध गोष्ठी, कानून व्यवस्था और साइबर अपराध रोकथाम पर जोर

शामली पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन में अपराध गोष्ठी आयोजित कर कानून व्यवस्था, साइबर अपराध रोकथाम, महिला सुरक्षा और लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अरविंद कौशिक 

शामली। एन. पी. सिंह ने रविवार को नवनिर्मित रिजर्व पुलिस लाइन स्थित शहीद बलिदानी अंकित तोमर सभागार कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित कर जनपद की कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और जनसुनवाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को अपराधों की रोकथाम और शेष अभियोगों के शीघ्र अनावरण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट और गैंग पंजीकरण जैसी निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने पर जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं का निर्धारित समय सीमा से पहले गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिदिन थानों और कार्यालयों में जनसुनवाई कर आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जारी सभी आदेशों और निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।

गोष्ठी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और भारतीय दंड संहिता (भादवि) से जुड़े अपराधों, महिला उत्पीड़न, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से संबंधित मामलों और निरोधात्मक कार्रवाई की मासिक समीक्षा भी की गई। अधिकारियों को इन मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

एन. पी. सिंह ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को शून्य करने के अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को सतर्क करने पर भी जोर दिया गया।

उन्होंने लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों और अपहृताओं की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस की प्राथमिकता आमजन को त्वरित न्याय दिलाना है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि थानों पर आने वाले फरियादियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ विनम्र एवं शालीन व्यवहार किया जाए, ताकि लोग बिना किसी भय के अपनी समस्याएं लेकर पुलिस के पास पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि शिकायतों को गंभीरता से सुनकर निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गोष्ठी में समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य