शोभित विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रणजीत सिंह को मिला ‘एकेडमिक लीडर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड

गंगोह स्थित शोभित विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रणजीत सिंह को देहरादून में आयोजित ‘नेक्स्ट जेन हायर एजुकेशन ऑफ इंडिया’ सम्मेलन में ‘एकेडमिक लीडर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अकादमिक उत्कृष्टता, शोध और शिक्षा प्रशासन में योगदान के लिए मिला।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

गंगोह/सहारनपुर। शोभित विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रणजीत सिंह को जीआईसी-ग्लोबल आईटी कम्यून द्वारा प्रतिष्ठित ‘एकेडमिक लीडर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 9 मई 2026 को देहरादून स्थित एलपी विलास में आयोजित ‘नेक्स्ट जेन हायर एजुकेशन ऑफ इंडिया’ सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया।

यह सम्मान प्रो. रणजीत सिंह को अनुसंधान, अकादमिक उत्कृष्टता और शिक्षा प्रशासन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। सम्मेलन में देशभर के विश्वविद्यालयों के शिक्षाविदों, शिक्षा विशेषज्ञों और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सम्मेलन में जिज्ञासा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शंकर रामामूर्ति, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रतापन के. पिल्लई, देवभूमि उत्तरांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय सिंह, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के प्रो. मनप्रीत सिंह मन्ना तथा आईएफटीएम विश्वविद्यालय के प्रो. नवनीत वर्मा सहित कई प्रमुख शिक्षाविद मौजूद रहे।

उद्योग जगत से भी कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने सम्मेलन में भाग लिया। इनमें 42 लैब्स, पुणे के सीईओ एवं को-फाउंडर निलेश धांडे, NASSCOM के गवर्नमेंट रिलेशन हेड करन सिंह तथा टेकअकादमी के श्रीनिवास कार्तिक प्रमुख रूप से शामिल रहे। सम्मेलन के दौरान उच्च शिक्षा के भविष्य, तकनीक और शोध के समन्वय तथा नई शिक्षा नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रो. रणजीत सिंह ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरी शोभित विश्वविद्यालय टीम की मेहनत, समर्पण और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय आने वाले समय में शोध, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने प्रो. रणजीत सिंह को मिले इस सम्मान को शोभित विश्वविद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया है।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य