Saharanpur News नानौता में नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

सहारनपुर के नानौता क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी नवीन सैनी के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

 

फैय्याज अली आब्दी 

नानौता। क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में नानौता पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।

जानकारी के अनुसार बीती 14 मई को क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाना नानौता में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

थाना प्रभारी नवीन सैनी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक समीर पुत्र याकूब निवासी ग्राम बाबूपुरा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है तथा इस प्रकार के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और महिला अपराधों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा संवेदनशील मामलों में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ताकि पीड़ित पक्ष को समय पर न्याय मिल सके।

गिरफ्तारी अभियान में उप निरीक्षक जसपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विक्रांत मान और कांस्टेबल सचिन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने भी नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और पुलिस प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रखने की मांग की। वहीं अभिभावकों से भी बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य