अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा नेताओं ने पीड़ित परिवारों को दी मदद

सपा प्रतिनिधिमंडल ने सहारनपुर में पीड़ित परिवारों से मिलकर आर्थिक सहायता दी। इकरा हसन और सपा नेताओं ने न्याय का भरोसा दिलाया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सहारनपुर पहुंचा, जहां विभिन्न घटनाओं में जान गंवाने वाले पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की गई। प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी की ओर से आर्थिक सहायता राशि के चेक भी सौंपे और भविष्य में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले ग्राम मोहम्मदपुर कंधेला निवासी रोहित कश्यप के परिवार से मुलाकात की। रोहित कश्यप की कथित रूप से दबंगों द्वारा गला दबाकर हत्या करने के बाद पेट्रोल डालकर जलाए जाने की घटना से क्षेत्र में गहरा आक्रोश है। इसके अलावा नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छापुर निवासी रवि कश्यप, देहात विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चक हरेटी निवासी सुमित कश्यप और ग्राम सुभरी महराब निवासी बीएलओ धूम सिंह के परिजनों से भी मुलाकात की गई। धूम सिंह की दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हृदय गति रुकने से आकस्मिक मृत्यु हो गई थी।

समाजवादी पार्टी की ओर से कश्यप समाज के तीन पीड़ित परिवारों को एक-एक लाख रुपये तथा बीएलओ धूम सिंह के परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए।

इस दौरान कैराना सांसद इकरा हसन और सहारनपुर लोकसभा के पूर्व सांसद हाजी फज़लूर्रहमान ने पीड़ित परिवारों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज के साथ मजबूती से खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पीड़ित और शोषित समाज खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है, लेकिन समाजवादी पार्टी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का काम करती रहेगी।

इकरा हसन ने कहा कि भाजपा सरकार समाज को बांटने की राजनीति कर रही है, लेकिन अब जनता सब समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ितों की आवाज बनकर संघर्ष करती रहेगी और हर अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेगी।

पूर्व सांसद हाजी फज़लूर्रहमान ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार पीड़ित परिवारों की मदद और न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों को न्याय और सम्मान दिलाना भी है।

सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक और बेहट विधायक उमर अली खान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में आम जनता परेशान है और लोगों को समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से गरीब, किसान और मजदूर वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।

जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद और पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से पीडीए समाज खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को जवाब देगी।

कार्यक्रम के दौरान संदीप सैनी, रागिब अली, साजिद चौधरी, हैदर अली, फैसल सलमानी, फरहाद आलम गाड़ा, चौधरी अबूबकर, चौधरी सुदेश गुज्जर, शीशपाल कश्यप, हाफिज उवैस, रोहित कश्यप, पूजा कश्यप, सुनील कश्यप, कविता कश्यप, शशि कश्यप, बबीता कश्यप, हसीन कुरैशी, रईस मलिक चेयरमैन, नदीम गौड़, मुदस्सिर देवबंद, मोहम्मद शहबाज़, फरीद अली, हैदर अली प्रतिनिधि विधायक, सैयद हस्सान, वेदपाल पटनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य