शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना भड़काने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फेसबुक पर भगवान श्रीराम के नाम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार यह मामला 25 मई 2026 का है, जब वादी जितेन सचदेवा पुत्र श्याम सचदेवा निवासी मानसरोवर शिक्षा निकेतन, बेरीबाग थाना जनकपुरी सहारनपुर द्वारा थाना कोतवाली देहात में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गोविन्द सरदार पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम नाजिरपुरा थाना कोतवाली देहात सहित अन्य लोगों ने उनके फेसबुक अकाउंट पर भगवान श्रीराम के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा अपराध संख्या 234/26 धारा 299 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ह्रदय नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार 26 मई 2026 को वांछित अभियुक्त गोविन्द सरदार को बेहट अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है तथा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले कंटेंट पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक संदीप वालियान, हेड कांस्टेबल रोबिन ढाका, हेड कांस्टेबल इरफान अली तथा हेड कांस्टेबल अंकुर शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने और किसी भी प्रकार की भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक पोस्ट से बचने की अपील की है।
सहारनपुर में धार्मिक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, आईटी एक्ट में केस

Author: शहरी चौपाल
वेल्डिंग के दौरान करंट की चपेट में आए युवक की मौत गागलहेड़ी-देहरादून रोड स्थित पीपी कंपनी में हादसा, 20 दिन पहले ही बना था बेटे का पिता
Saharanpur News: पीएम मोदी के जन्मदिन से भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, 17 सितंबर से होंगे कार्यक्रम
Saharanpur News: चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, नौ मोबाइल और दो बाइक बरामद
Saharanpur News: ग्लोकल यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर, 37 छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान
गागलहेड़ी में पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार
Saharanpur News: नवागत CDO डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने संभाला कार्यभार, जनकल्याणकारी योजनाओं पर रहेगा जोर:
Saharanpur News: साढ़ौली कदीम में ग्राम रोजगार सेवक संघ ने जिलाध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत
Saharanpur News कमालपुर में गोगा म्हाड़ी मेले का शुभारंभ, पूर्व विधायक नरेश सैनी ने काटा फीता
Saharanpur News: 20 सितंबर को सहारनपुर में जुटेंगे पश्चिमी यूपी के 4800 शक्ति केंद्र संयोजक
Horoscope
Weather