सहारनपुर में जन चेतना मिशन का पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम, संजय गर्ग बोले- प्रकृति और पर्यावरण ही सनातन धर्म का आधार

सहारनपुर में जन चेतना मिशन के कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण ही सनातन धर्म का आधार हैं। पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा और जनजागरूकता पर दिया जोर।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण ही सनातन धर्म का मूल आधार हैं। सनातन धर्म किसी संप्रदाय का नाम नहीं, बल्कि जीवन को सार्थक बनाने वाली एक जीवन शैली है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति और पर्यावरण को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया गया है और हमारे अधिकांश पर्व-त्योहार ऋतु परिवर्तन एवं प्रकृति के संरक्षण से जुड़े हुए हैं।

संजय गर्ग दिल्ली रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में सामाजिक संगठन जन चेतना मिशन सहारनपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि होली, दीपावली, नाग पंचमी, बसंत पंचमी, मकर संक्रांति जैसे सभी प्रमुख पर्व प्रकृति और पर्यावरण के साथ हमारे गहरे संबंध को दर्शाते हैं। आज बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण पर्यावरण असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे नई-नई बीमारियां जन्म ले रही हैं।

उन्होंने सामाजिक संगठनों से आह्वान किया कि वे लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करें और जल, जंगल तथा जमीन को बचाने के लिए जन आंदोलन खड़ा करें। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

संजय गर्ग ने जन चेतना मिशन द्वारा पिछले 20 वर्षों से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था लावारिस शवों के अंतिम संस्कार और जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क टिफिन सेवा पहुंचाकर वास्तविक समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था बिना किसी प्रचार-प्रसार की इच्छा के समाजहित में कार्य कर रही है, जो अनुकरणीय है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, पूर्व अध्यक्ष सतेंद्र आहूजा तथा संयोजक के.एल. गुप्ता ने भी पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर जन चेतना मिशन के संस्थापक सदस्यों वीरेंद्र भारती, गुलशन नागपाल, देवेंद्र जुनेजा और हरीश अरोड़ा ने संस्था की 20 वर्षों की यात्रा और अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष सरदार गोविंदर सिंह ने जन चेतना मिशन के संकल्प के सामूहिक उच्चारण के साथ किया।

कार्यक्रम में अजय चानना, नरेश कुमार, मनोज खुराना, विकास खरबंदा, राजीव लट्टू, रवि खुल्लर, सौरभ गोयल, एच.एस. ग्रोवर, राजेश मेहता, राजीव सैनी, सतेंद्र आहूजा, देवेंद्र जुनेजा, वीरेंद्र भारती, हरीश अरोड़ा, टोनी अल्लाहबादी और गौरव भसीन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन गुलशन नागपाल ने किया तथा अंत में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य