शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर । दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर सोमवार को सहारनपुर में व्यापारी कल्याण दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला प्रशासन, राज्य कर एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के सर्वाधिक कर अदा करने वाले 10 व्यापारियों एवं उद्यमियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुरादाबाद में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी सभी उपस्थित लोगों ने देखा।

कार्यक्रम में नगर विधायक राजीव गुंबर तथा जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने उत्कृष्ट करदाताओं को शील्ड, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में कर्नल संजय मिढ्ढा (माया अप्लायंस), माणिक ठकराल (टेरेस बिस्टरो), राकेश राणा (शांति इंटरप्राइजेज), नरेंद्र कुमार सचदेवा (सचदेवा इंटरप्राइजेज), वीरेंद्र कुमार, बृजेश कपिल (कपिल मोटर्स), दिव्यांशु जैन (पारसमणी इंटरप्राइजेज), विवेक गुप्ता (गोपाल फॉरवर्डिंग) तथा ऑलग्रेस डेवलपमेंट प्रा. लि. प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इसके साथ ही विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों और प्रमुख व्यापारियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में शीतल टंडन, रमेश अरोड़ा, रवींद्र मिगलानी, विवेक मनोचा, जयवीर राणा, मुकुंद मनोहर गोयल, अजय शर्मा, राधेश्याम नारंग, दीपांशु गोयल, प्रदीप टायल, ईश्वर दयाल गोयल, अमित जैन, रोहित घई, नरेश धीमान, नुसरत साबरी, हरपाल वर्मा, संजीव कक्कड़, नीरज अरोड़ा, अमित गर्ग, अंतरिक्ष अरोड़ा, सुनील शर्मा, सचिन घई, हर्ष डाबर, पंकज गुप्ता, नरेश गोयल, अश्वनी अरोड़ा, रजत मित्तल, अनुराग मलिक, यशवंत बत्रा, शेखर ठकराल, पवन गोयल, सनी मल्होत्रा, चिराग गुप्ता, अंकित जैन, रमन गांधी, मनोज ठाकुर, मेजर एस.के. सूरी, सुरेंद्र मोहन, सोनू त्यागी, संगम अरोड़ा, आशीष वासन, संजय शर्मा, अभिषेक और विनम्र गांधी सहित अनेक व्यापारी शामिल रहे।

नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में व्यापारी पूरी तरह भयमुक्त वातावरण में कारोबार कर रहे हैं। बेहतर कानून व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति और सड़क संपर्क ने व्यापार को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों द्वारा दिए गए कर से ही विकास योजनाओं को गति मिलती है, इसलिए सरकार व्यापारियों के सम्मान और हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के क्षेत्र में लगातार सुधार हुआ है। व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है तथा किसी भी व्यापारी का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम में अपर आयुक्त राज्य कर ग्रेड-1 रूबी, अपर आयुक्त ग्रेड-2 विजयानंद पांडेय, उपायुक्त राज्य कर अरुणेश कुमार यादव तथा संयुक्त आयुक्त राज्य कर अमित पाठक सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्यमी और अधिकारी मौजूद रहे।








