सहारनपुर में पंजाबी समाज ने राधेश्याम नारंग का किया भव्य सम्मान, ‘पंजाबी रतन’ से हुए सम्मानित

सहारनपुर में एकता मॉर्निंग परिवार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठ पंजाबी नेता राधेश्याम नारंग को पगड़ी, पुष्पमाला और ‘पंजाबी रतन’ सम्मान से सम्मानित किया गया। नारंग ने पंजाबी समाज के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई पूरे देश में लड़ने का संकल्प दोहराया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। पंजाबी समाज और व्यापारी समाज की एकजुटता का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला जब कंपनी गार्डन स्थित दीपावली पार्क में एकता मॉर्निंग परिवार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठ पंजाबी नेता राधेश्याम नारंग का भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उन्हें पगड़ी पहनाकर, पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए ‘पंजाबी रतन’ सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और पंजाबी समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

सम्मान से अभिभूत राधेश्याम नारंग ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे पंजाबी समाज का सम्मान है। उन्होंने कहा कि समाज ने उन्हें जो पगड़ी पहनाकर विश्वास व्यक्त किया है, उसकी मर्यादा और सम्मान की रक्षा वह जीवनभर करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पंजाबी समाज के स्वाभिमान पर कभी आंच नहीं आने देंगे और उनका जीवन समाज की सेवा तथा उसके अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहेगा।

राधेश्याम नारंग ने कहा कि आज भी कई स्थानों पर पंजाबी समाज को ‘रिफ्यूजी’ या ‘पाकिस्तानी’ जैसे शब्दों से संबोधित किया जाता है, जो समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि इस मानसिकता को समाप्त करने के लिए कानून बनाए जाने की आवश्यकता है। इसी मांग को लेकर जल्द ही पंजाबी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह अभियान केवल सहारनपुर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे देश के पंजाबी समाज को साथ लेकर इसे राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।

एकता मॉर्निंग परिवार के प्रधान कपिल मल्होत्रा ने कहा कि राधेश्याम नारंग वर्षों से समाज के हर वर्ग के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नारंग ने हमेशा समाज के छोटे-बड़े सभी लोगों को सम्मान देने और उनके सुख-दुख में सहभागी बनने का कार्य किया है। ऐसे व्यक्तित्व को सम्मानित करना पूरे समाज के लिए गर्व की बात है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी राधेश्याम नारंग के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा समाज को संगठित करने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का कार्य किया है। समारोह का वातावरण उत्साह, आत्मीयता और सामाजिक एकजुटता से परिपूर्ण रहा।

इस अवसर पर कमल मल्होत्रा, मुकेश मनचंदा, धीरज परूथी, सतपाल गाबा, तुलसी बत्रा, खैराती लाल अरोड़ा, शिव कुमार शर्मा, पुरुषोत्तम वाधवा, यशपाल डाबर, प्रेम नाथ, राजू सुखीजा, ओ.पी. जैन, मनोहर लाल बाठला, नरेश तनेजा, मांडी सेठी, विनय दाहुजा, अनिल छाबड़ा, सुनील अरोड़ा, आशुतोष बतरा, सुनील चुग, सुभाष धमीजा, नरेश मक्कड़, विनीत कर्णवाल, संजय कर्णवाल, ललित पोपली, राजीव भारती, पुष्पेंद्र नारंग, कृष्ण लाल गुंबर, विनोद अनेजा, मुरली खन्ना, मदन लाल नारंग, दिनेश चावला, गगन कर्णवाल, विकास कर्णवाल, पूरण फुटेला, रोहित नारंग, सार्थक नारंग सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य