Saharanpur News: सपा की मासिक बैठक में पीडीए पौधारोपण अभियान को गति देने का आह्वान, 2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन

सहारनपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में पीडीए पौधारोपण अभियान को बूथ स्तर तक सफल बनाने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष चौ. अब्दुल वाहिद ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज करने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) पौधारोपण अभियान को सफल बनाने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करने का आह्वान किया गया। अंबाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी नेताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के साथ संगठन विस्तार का संकल्प भी लिया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने सभी प्रकोष्ठों एवं फ्रंटल संगठनों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर 1 से 7 जुलाई तक चल रहे पीडीए पर्यावरण संरक्षण अभियान को बूथ स्तर तक सफल बनाया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रत्येक बूथ पर संगठन को सक्रिय करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जनसंपर्क अभियान चलाए तथा समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाए। मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी ताकत बनेगा।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज चौधरी तथा वरिष्ठ नेता साजिद चौधरी ने कहा कि पीडीए की सामाजिक एकजुटता के बल पर प्रदेश में परिवर्तन लाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महान समाज सुधारक एवं वीर योद्धा बाबा लक्खीशाह बंजारा की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। नेताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज सेवा, मानव कल्याण और जनहित के अनेक कार्य किए। गरीबों की सुविधा के लिए कुएं, तालाब और सरायों का निर्माण कर उन्होंने सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करते हैं और सभी को उनके बताए मार्ग पर चलकर समाजहित में कार्य करना चाहिए।

बैठक में प्रदेश सचिव रूही अंजुम, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. विजेश शर्मा, चौधरी अब्दुल गफूर, रतन यादव, कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, किरण पाल राणा, रमेश पवार, संदीप सैनी, काशिफ अल्वी, सुदेश गुर्जर, अबू बकर चौधरी, हसीन कुरैशी, विनोद नायक, गुलशन खान, जुमला सिंह, चंद्रपाल, कंवर सिंह, रवि दत्त, हाजी शमशेर, अरविंद राणा, विलास राणा, ओसामा गाड़ा, मनोज पांचाल, कमल सिंह, शेखर विश्वकर्मा, रिजवान चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य