Saharanpur News: गंगोह में रोटरी क्लब का सेवा अभियान, 25 छात्रों को स्कूल बैग, छात्राओं को साइकिल और दिव्यांग को ट्राईसाइकिल भेंट

सहारनपुर के गंगोह में रोटरी क्लब के अधिष्ठापन समारोह में 25 छात्रों को स्कूल बैग, सात छात्राओं को साइकिल और एक दिव्यांग को ट्राईसाइकिल वितरित की गई। सेवा कार्यों के साथ नए अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कार्यभार संभाला।

श्रवण शर्मा

सहारनपुर। समाज सेवा और जनकल्याण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब गंगोह ने अपने अधिष्ठापन समारोह को सेवा कार्यों के साथ यादगार बना दिया। समारोह में क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने जरूरतमंद 25 विद्यार्थियों को स्कूल बैग, सात ग्रामीण छात्राओं को साइकिल तथा एक दिव्यांग को ट्राईसाइकिल भेंट कर समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

गंगोह में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक महिपाल माजरा, एजी नरेंद्र तायल, पीडीजी रूबी तथा डीजीएन धीरज मिगलानी ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने रोटरी क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। डॉ. विनीत अग्रवाल को बेस्ट रोटेरियन सम्मान प्रदान किया गया। इसके अलावा डॉ. मनोज जैन, मुकेश गुप्ता, संजय गर्ग, अनिल बंसल, मनीष गोयल और राकेश सिंघल को भी सम्मानित किया गया।

पूर्व अध्यक्ष विकास सिंघल को बेस्ट प्रेसिडेंट सहित मंडल स्तर पर तीन तथा जोन स्तर पर बेस्ट रायला सहित कुल 12 पुरस्कार प्राप्त हुए। वहीं डॉ. सुनीता अग्रवाल, डॉ. निर्मल जैन और डॉ. वीणा सैनी को स्वास्थ्य प्रहरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि रोटरी क्लब की सेवा परंपरा को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम संयोजक प्रमोद गोयल ने सभी अतिथियों, सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नीरा शर्मा, निशा गुप्ता, कविता गोयल, मधु सिंघल, पूजा गोयल, सीमा तायल, अंजु बंसल, कामिनी, पूनम गर्ग, अलका शर्मा, सोनिका तायल, रूपाली, वंदना गोयल, आदेश गर्ग, शुभम, नितिन, एस.आर. सैनी, अमित, अवनीश, दिनेश मित्तल, अरुण, राजेश, विजयपाल महेश्वरी, विजय जिंदल, विभोर सिंघल, विशाल जैन, शशिकांत, राजेश काका और मुकेश राणा सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब के इस आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सामाजिक संस्थाएं यदि सेवा को प्राथमिकता दें तो समाज के जरूरतमंद वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य