संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग 13 से 16 जुलाई तक सहारनपुर दौरे पर, संगठन समीक्षा बैठकों का होगा आयोजन

संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग 13, 14 और 16 जुलाई 2026 को सहारनपुर जनपद के संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे। ननौता, गंगोह, नकुड़, बेहट, नागल, गागलहेड़ी सहित विभिन्न इकाइयों में समीक्षा बैठकें करेंगे।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग 13, 14 एवं 16 जुलाई को सहारनपुर जनपद के तीन दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जनपद की विभिन्न व्यापार मंडल इकाइयों की समीक्षा बैठकों में भाग लेकर संगठन की गतिविधियों, सदस्यता अभियान तथा व्यापारी हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करेंगे। देवबंद इकाई का कार्यक्रम अलग से आयोजित किया जाएगा।

जिला कार्यालय प्रीत विहार कॉलोनी से जारी बयान में जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रत्येक बैठक में संबंधित इकाई की कार्यप्रणाली, सक्रियता, सदस्यता विस्तार अभियान तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि बैठकों में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए जाएंगे, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। प्रदेश अध्यक्ष व्यापारियों के हितों से जुड़े समसामयिक विषयों पर भी मार्गदर्शन देंगे और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा कि “संगठन की मजबूती ही व्यापारी समाज की सबसे बड़ी ताकत है। जब संगठन मजबूत होगा, तभी व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव होगा और उनकी आवाज शासन-प्रशासन तक मजबूती के साथ पहुंच सकेगी।”

उन्होंने जनपद की सभी इकाइयों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर बैठकों में पहुंचने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव रखने का आह्वान किया। उनका विश्वास है कि प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा संगठन में नई ऊर्जा, नई सोच और नई कार्यशैली का संचार करेगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य