Saharanpur News: अखिलेश यादव ने दिवंगत BLO दुष्यंत सिंह के परिवार को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता, सपा नेताओं ने सौंपा चेक

सहारनपुर में एसआईआर ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुए BLO दुष्यंत सिंह के परिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ₹2 लाख की आर्थिक सहायता दी। सांसद इकरा हसन, विधायक आशु मलिक और सपा नेताओं ने परिवार को चेक सौंपा।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान ड्यूटी के तनाव के बीच हृदय गति रुकने से दिवंगत हुए बीएलओ सरदार दुष्यंत सिंह के परिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके आवास पहुंचकर सहायता राशि का चेक परिवार को सौंपा और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

बताया गया कि दुष्यंत सिंह के आकस्मिक निधन के बाद वरिष्ठ सपा नेता एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने परिवार से मुलाकात कर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष परिवार की आर्थिक सहायता का प्रस्ताव रखा, जिसे स्वीकार करते हुए समाजवादी पार्टी की ओर से ₹2 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।

मंगलवार को सांसद चौधरी इकरा हसन, सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान तथा पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा संयुक्त रूप से दिवंगत बीएलओ के घर पहुंचे और परिवार को सहायता राशि का चेक सौंपा।

इस अवसर पर सांसद इकरा हसन ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ड्यूटी के दौरान तनाव अथवा अन्य कारणों से जिन बीएलओ कर्मियों की असामयिक मृत्यु हुई है, उनके परिवारों की सहायता के लिए भी पार्टी ने संवेदनशील पहल की है।

विधायक आशु मलिक और पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि दुष्यंत सिंह के परिवार को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कठिन समय में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

वरिष्ठ सपा नेता अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा कि दिवंगत दुष्यंत सिंह अपने पीछे वृद्ध माता और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा समाज के प्रत्येक वर्ग के सुख-दुख में साथ खड़ी रहती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को ऐसे परिवारों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए ताकि ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा मिल सके।

इस दौरान जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर विजेश कुमार, महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी, साजिद चौधरी, संदीप सैनी, जसबीर वाल्मीकि सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य