सहारनपुर: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

सहारनपुर के थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक संबंध बनाने और शादी से इनकार करने के आरोप में वांछित आरोपी ऋतिक कश्यप को गिरफ्तार किया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध मारपीट, धमकी तथा एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था।

पुलिस के अनुसार 21 मई 2026 को पीड़िता ने थाना कोतवाली मंडी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ऋतिक कश्यप निवासी तोता चौक, थाना मंडी ने शादी का वादा कर पिछले चार वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इनकार कर दिया तथा विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।

तहरीर के आधार पर थाना मंडी में मु0अ0सं0 248/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर बुधवार को मंडी समिति तिराहे से आरोपी ऋतिक कश्यप को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले की विवेचना नियमानुसार जारी है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य